नई दिल्ली : प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान काबिना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए लगभग 800 करोड़ की लागत से बनने वाली तकरीबन 03 किलोमीटर लम्बी सुरंग शीघ्र-अतिशीघ्र टनल के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड में आने का निमंत्रण के साथ ही देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का अनुरोध किया।
जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि मसूरी में बनने जा रही टनल का शिलान्यास वह जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…