हादसा Update – उर्गम पल्ला जखोला मोटर मार्ग हादसे मे 12 लोगों की मौत जबकि 5 लोग घायल।

विनय उनियाल
जोशीमठ : उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर भीषण वाहन दुर्घटना में 12 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ से पल्ला जखोला जा रहा वाहन पल्ला अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन में 16 लोग सवार थे। जिसमें 12 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें 10 पुरुष तथा 2 महिलाएं है।
मृतकों की पहचान :- दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष, शिव सिंह पुत्र मलक सिंह60 वर्ष कलगोठ,
सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष
विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष
-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष
लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष
ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष
राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष
गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष
रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष
गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 के रूप मे हुई।
जबकि अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद
रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड
महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष
हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष
जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष घायल हो गए।

मुख्यमंत्री धामी ने सड़क हादसे पर जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 500 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।