अमेरिकन दूतावास के अधिकारियों ने किया युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से संवाद।

देहरादून : अमेरिकन दूतावास के अधिकारियों ने भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में देहरादून में प्रदेश के युवा मोर्चा पदाधिकारियों में शिष्टाचार भेंट की। जिसमें अमेरिकन अधिकारियों ने देश और प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। यह पहली बार हुआ है किसी दूतावास अधिकारियों ने प्रदेश के युवाओं के साथ मिलकर सीधा संवाद व राजनीति पर चर्चा की। इस संवाद मे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ को अमेरिका की फॉरेन पॉलिसी समझने का मौका मिला। अमेरिकन अधिकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति व राजनीति में रुचि दिखाते हुए युवाओं से कई तरह के सवाल किए। उन्होंने विशेष रूचि यूथ पॉलिटिक्स पर दिखाते हुए कई अहम चर्चाएं की व आगे भी युवा नेताओं के साथ उत्तराखंड में कई कार्यक्रम ऑर्गेनाइज करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने उनको भेट स्वरूप चारों धाम की सुन्दर स्मृति भेंट की।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, प्रदेश प्रवक्ता आशीष रावत, राज जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भावना चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मैंदोली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुग, मंडल उपाध्यक्ष अनमोल डोभाल, प्रदेश मंत्री दिव्या राणा, अंजलि सेमवाल, महानगर महामंत्री शंकर रावत, जिला महामंत्री चिराग गुलेरिया, आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *