बी.ई.ओ नौगाँव अजीत सिंह भंडारी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, कोविड काल (2020-22) में शिक्षा के उत्थान, नव विकास, नवीनता और परिवर्तन लाने के लिए मिला पुरस्कार।

रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल

नौगांव/पुरोला : बीईओ अजीत सिंह भंडारी को कोविड काल (2020-22) में शिक्षा के उत्थान, नव विकास, नवीनता और परिवर्तन लाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अजीत सिंह भंडारी के नवाचार का उद्देश्य विद्यालय को आकर्षक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, साथ ही निर्धन वर्गों के छात्रों के अधिगम को सुगमता प्रदान करना था। नवाचार की अवधि वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक रही। इसका क्षेत्र पौड़ी गढ़वाल का विकासखंड बीरोंखाल रहा। इस दौरान विकासखंड के पचास विद्यालयों में कैलीग्राफी कॉर्नर की शुरुआत की गई, विकासखंड में सपनों की उड़ान एवं अन्य कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके साथ ही अजीत भंडारी द्वारा खंडाउ कोष का निर्माण किया गया। जिसके द्वारा विद्यालय के निर्धन छात्र-छात्राओं को पैरों पर पहनने के लिए जूते उपलब्ध कराये गये। सर्वप्रथम अपने योगदान से पहल करते हुए वर्ष 2018 में इसकी शुरुआत की। उसके बाद उसमे अन्य शिक्षकों को भी शामिल किया गया। जिसके फलस्वरूप 250 से अधिक निर्धन छात्र-छात्राओं को पैरों पर पहनने के लिए जूते उपलब्ध हुए। दस विद्यालयों का सौन्दर्यीकरण कर सुंदर, आकर्षक, मनमोहक एवं सुविधायुक्त बनाया गया।

इसके साथ ही ब्लॉक सूचना प्रबंधन एवं वेबसाइट का निर्माण किया जिसने विद्यालय से बार-बार मांगी जाने वाली सूचना में लगने वाले समय को नष्ट होने से बचाया। सोशल फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित वेबसाइट सूचनाओं को संग्रह कर एकत्रित किया। शिक्षक संगठनों, शिक्षकों, अधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों, नगर व्यापार प्रतिनिधियों ने पुरस्कार मिलने पर अजीत सिंह भंडारी को शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली (मानित विश्वविद्यालय) शैक्षणिक प्रशासन में नवोन्मेष एवं नवाचार 2020-21 एवं 2021-22 में यह पुरस्कार दिया गया है। अजीत सिंह भण्डारी वर्तमान समय मे खंड शिक्षा अधिकारी पद पर नौगाँव एवं पुरोला विकासखंड मे कार्यरत है। इनके प्रयासों से अब नौगाँव, पुरोला के विद्यालय भी लाभान्वित हो रहे हैं।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

2 days ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

3 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago