चिन्यालीसौड़ पंहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येद्रं राणा, कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से की मुलाकात।

अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ मण्डल में जिलाध्यक्ष बनने के प्रथम बार पंहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येद्र राणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुलममालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी सत्येंद्र सिंह राणा के साथ मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौहान राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा स्वराज विद्वान , मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम रमोला , के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येद्र राणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और पार्टी के प्रति समर्पित रहने की बात कही दुसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बतायाकि वह राज्य व केद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का प्रचार आम जनता तक पहुंचाए।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, महिला मोर्चा की सम्मानित सदस्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिमोहन चंद मंडल अध्यक्ष अनुसूचित भाजपा पुरोला विनीत आर्य जिला महामंत्री अनुसूचित भाजपा उत्तरकाशी सुनील भारती फूलचंद एवं चंद्रमोहन सीएम एवं पार्टी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।