पम्पिंग योजना परीक्षण पर BJP मसूरी मंडल ने मुख्यमंत्री, गणेश जोशी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार।

मसूरी : मसूरी में लंबे समय से पानी की कमी को पूरा करने की योजना का सफल परीक्षण होने के बाद भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने पत्रकार वार्ता की व योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत सरकार, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, मसूरी के विधायक व प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री गणेश जोशी व इस योजना में लगे अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया जिनकी बदौलत व मेहनत से मसूरी को वर्ष 2052 तक पानी की कमी नहीं होगी।
मसूरी के लिए पानी पहुंचाने की बहुउद्देशीय यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल परीक्षण के बाद जहां मसूरी वासियों में खुशी का माहौल है वही भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और मसूरी वासियों को 2052 तक पानी की किल्लत से मुक्त रहने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि इस योजना का लाभ शीघ्र ही मसूरी की जनता को मिलना शुरू हो जायेगा वहीं नगर पालिका क्षेत्र के सभी स्थानों को पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने इस योजना लिए विशेष कर मसूरी के विधायक व मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस योजना के लिए प्रयास किया व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से योजना भारत सरकार से स्वीकृत करवाई। यह योजना मसूरी के लिए बहुत बड़ी सौगात है जिसके कारण मसूरी वासियों की पानी की किल्लत दूर होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि यह पानी देहरादून जायेगा जो कि सरासर गलत है। क्योंकि योजना में साफ लिखा गया है कि यह पानी केवल मसूरी नगर पालिका क्षेत्र को ही दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद का समय लिया जायेगा व योजना जनता को समर्पित की जायेगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी शीघ्र ही इस योजना में शामिल इंजीनियरों और अधिकारियों को सम्मानित करेगी।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने भी मुख्यमंत्री सहित मंत्री गणेश जोशी, अनिल बलूनी का धन्यवाद किया व मसूरी की जनता सहित, होटलियर्स, व्यापारियों व निवासियों को बधाई दी कि आने वाले समय में मसूरी की गंभीर होती पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

इस मौके पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी इस योजना के सफल परीक्षण पर बधाई दी व कहा कि यह मसूरी के लिए मील का पत्थर साबित होगी, इस मौके पर महामंत्री कुशाल राणा, नरेद्र मेलवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, सतीश ढौडियाल सहित सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, अभिलाष, अवतार कुकरेजा, कपिल मलिक आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *