भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी नये सीएम पुष्कर को बधाई।

देहरादून : भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधान मंडल दल की बैठक में चयनित नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि धामी युवा है और राज्य में लाखों युवाओ के प्रेरणास्रोत भी है। आंदोलनकारी रहे धामी को राज्य के विकास के मुद्दों की समझ है और वह विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।