मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभासदगणों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।

मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी टाऊन हाल में नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभासदगणों का शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार और विधायक राजपुर खजान दास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मसूरी के नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी को पदभार ग्रहण करने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभी सभासदगणों को बधाई देते हुए उनके उज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह मसूरी के लिए गर्व का क्षण है, कि पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनी हैं। यह उपलब्धि नारी सशक्तिकरण और जन विश्वास की जीत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास डबल इंजन सरकार और पार्टी के प्रति जनता की उम्मीदों को भी दर्शाता है। उन्होंने भाजपा पर भरोसा जताने के लिए मसूरीवासियों का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने मसूरी के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया और कहा कि हम सभी मिलकर मसूरी को विश्व के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि नई नगर पालिका टीम के नेतृत्व में मसूरी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मन मोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल, ओपी उनियाल एवं नव निर्वाचित सभासदगण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

18 hours ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

2 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago