कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री धामी का पार्टी पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथी बड़कला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विदेश दौरे से उत्तराखंड लौटने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत तरीके से स्वागत अभिनंदन किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनी है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि 25 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम के चार दिवसीय दौरे पर थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।
मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार सरकार नए नए आयाम स्थापित कर राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

2 days ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

3 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago