कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुरांसखण्डा इंटर कॉलेज के नवनिर्मित प्रयोगशाला भवन तथा कम्प्यूटर कक्ष का किया लोकार्पण, लाभार्थियों को दिए सहायता राशि के चेक।

देहरादून : सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इण्टर कालेज बुरांसखण्डा में प्रयोगशाला कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, पुस्तकालय कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया। समग्र शिक्षा अभियान (माध्यमिक) के माध्यम से स्वीकृत 55 लाख रुपये की लागत से छात्र-छात्राओं को उन्नत शिक्षा ढ़ाचा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयोगशाला, कम्प्यूटर कक्ष, पुस्काल तथा अन्य निर्माण कार्य किए गए हैं।
शनिवार को देहरादून के रायपुर विकासखण्ड अर्न्तगत राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज बुरांसखण्डा में विद्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में विकास योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाया जाए। विद्यालय परिसर में प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा कम्प्यूटर सुविधाओं से छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षण का लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि छात्रों को पठान पाठन के लिए वह हर सुविधा मिले जिसके वो हकदार हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आगे भी वह विद्यालय के लिए 100 इकाई फर्नीचर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे, विद्यालय की पुराने भवन की मरम्मत करवाने तथा विद्यार्थियों के लिए कोट और जूते भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।, और इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।


कैबिनेट मंत्री ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। मंत्री ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय राजनीतिज्ञ अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस पर अटल जी के जन-कल्याणकारी नीतियों, प्रगतिशील एवं लोकप्रिय शासन को समर्पित नीतियों के लिए याद किया जाता है।


कार्यक्रम के दौरान कैबीनेट मंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार राजेन्द्र भट्ट को एक लाख रूपये एवं संगीता देवी को दो लाख रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किये गए, यह सहायता राशि ‘‘पण्डित दीन दयाल उपाध्याय एक्शन एंव रिसर्स सोयाईटी’’ के सौजन्य से प्रदान की गई।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल मैलवाल, ग्राम प्रधान विजय नौटियाल, अनुज कौशल, सुन्दर सिंह पयाल, ब्रहम दत्त जोशी, राजू भट्ट, अरविन्द तोपवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्दा बल्लभ पंत, खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वराज सिंह तोमर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

2 days ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

3 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago