कैबिनेट मंत्री जोशी ने केंद्रीय खेल, युवा कार्य एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट की, खेल अवसंरचना का निर्माण और उन्नयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

नई दिल्ली : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, युवा कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया युवा कार्यक्रम और (खेल विभाग), भारत सरकार द्वारा संचालित “खेलो इंडिया – राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम” स्कीम के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र, उत्तराखंड में मैदान विकास, सामुदायिक कोचिंग विकास तथा सामुदायिक खेलों को बढ़वा देने हेतु स्कीम के “खेल अवसंरचना का निर्माण और उन्नयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में नेचुरल फुटबॉल फील्ड तथा बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का केंद्रीय खेल मंत्री से अनुरोध किया गया। कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि इन दोनों सुविधाओं के निर्माण हेतु मसूरी विधानसभा में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में खेलो इंडिया सेंटर (KIC) खोलने जिसमे जनपद देहरादून में 03, टिहरी 02 ऊधम सिंह नगर 02 पिथौरागढ़ 03, पौड़ी 02 खेलो इंडिया सेंटर (KIC) खोलने की मांग की। जिसपर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बाबा केदारनाथ की प्रतिकृति व प्रदेश के रेशम से निर्मित शॉल भी भेंट की।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

नौगाँव ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न।

रिपोर्ट - प्रदीप सिंह असवाल उत्तरकाशी : मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी विकासखंड नौगांव…

2 days ago

थत्यूड की रामलीला मे देखते ही देखते भगवान राम के हाथो हुआ असुरो की माता ताडका का वध।

रिपोर्ट- सुनील सजवाण नई टिहरी/थत्यूड : थत्युड रामलीला के चतुर्थ दिवस मे भगवान राम के हाथो…

3 days ago

केदारनाथ उपचुनाव – 20 नवंबर 2024 को होंगे मतदान संपन्न।

रिपोर्ट - विनय उनियाल देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने…

3 days ago

श्रवण कुमार लीला, रावण तप लीला व कैलाश लीला के साथ थत्यूड मे पौराणिक रामलीला मंचन का शुभारम्भ।

रिपोर्ट- सुनील सजवाण नई टिहरी/थत्यूड : मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार की दिव्य लीला के…

5 days ago

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु होंगे बंद।

रिपोर्ट - विनय उनियाल देहरादून : बाबा बदरी विशाल धाम के कपाट बंद होने की…

7 days ago