थत्युड पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कहा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार।

रिपोर्ट – सुनील सजवाण

नई टिहरी/थत्यूड : लोक सभा चुनाव के चलते धनोल्टी विधान सभा के जौनपुर विकासखण्ड के मुख्यालय थत्यूड मे भाजपा की लोक सभा प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष मे मतदान के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओ को जनता व मतदाताओ के सम्मुख रखा व टिहरी लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष मे मतदान का निवेदन किया।
थत्यूड पंहुचे मुख्यमन्त्री धामी ने कहा की हाल ही मे रुद्रपुर पंहुचे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे कहा था की वो जंहा भी लोकसभा चुनाव के चलते जाएगे वंहा मोदी का प्रणाम जरूर कहना और आज वो मोदी जी का प्रणाम लेकर थत्यूड पंहुचे है।
धामी ने कहा की इस चुनाव मे धनोल्टी विधान सभा से भाजपा के पक्ष मे विजय ( जीत) का अन्तराल अधिक होना चाहिए।
उन्होंने कहा की विगत दस वर्षो से मोदी देश के प्रधानमन्त्री है किन्तु देश के विकास के लिए मोदी जी ने इन दस वर्षो मे एक बार छुट्टी नही ली वो देश के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है और स्वयं को देश के 140 करोड लोगो के लिए समर्पित किया है।
सी ए का कानून , तीन तलाक, जम्मु कश्मिर मे धारा 370 को हटाना, अयोध्या मे राम मन्दिर का निर्माण , गरीब कल्याण योजना, निशुल्क कोविड वैक्सीन, प्रत्येक गरीब परिवार को 5 किलो निशुल्क राशन , हर घर नल से जल, और उत्तराखण्ड मे भी 12 लाख परिवारो को हर घर नल हर घर जल से जोडा जा रहा है आदि योजनाओ को मुख्यमन्त्री धामी ने जनता के सम्मुख रखा।
इस अवसर पर जी 20 सम्मेलन मे सम्मलित हुई सोभना देवी व गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम मे दिल्ली मे प्रतिभाग करने वाली विनिता रावत को मुख्यमन्त्री धामी ने सम्मानित किया।


इस अवसर पर धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार, पूर्व विधायक महावीर रांगड , हाल ही मे भाजपा मे सम्मलित हुए जोत सिंह विष्ट, ब्लाक प्रमुख जौनपुर सीता रावत, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, ब्लाक प्रमुख थौलधार प्रभा विष्ट, निवर्तमान जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, धनोल्टी चुनाव प्रभारी विनोद रतुडी, ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महा मन्त्री गीता रावत , जिला पंचायत टिहरी के उपाध्यक्ष भोला परमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पृथ्वी रावत, करण कण्डारी , राम चन्द्र खण्डुरी , पूर्व जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र राणा , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार,व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अकवीर पंवार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हीरा मणि गौड भाजपा महामन्त्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवाण, नैनबाग मण्डल के महामन्त्री अनुप थपलियाल , सन्दीप खन्ना, मण्ड ल उपाध्यक्ष जय प्रकाश नौटियाल, ओ बी सी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश गौड, ओ बी सी मोर्चा की महामन्त्री सुनिता सजवाण महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुनम बंकवाण, महामन्त्री बबीता रावत, गीता कोठारी , युवा मोर्चा थत्यूड के अध्यक्ष दीपेन्द्र रावत, युवा मोर्चा नैनबाग के अध्यक्ष राजेश सजवाण, अनु सुचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कोहली, अनु मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष जयपाल शाह मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

भीमताल स्थित उद्यान विभाग के आउटलेट पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का छापा, कई प्रकार की मिली खामियां, तत्काल आउटलेट को सील करने के दिए निर्देश।

भीमताल : कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गुरुवार देर शाम राजकीय प्रजनन उद्यान…

15 hours ago

बालक-बालिकाओं को संरक्षण देता है पॉक्सो एक्ट – विधानसभा अध्यक्ष।

पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के बाल भारती सीनियर…

17 hours ago

कोई भी फरियादी शिविर से न जाए निराश – DM सविन बंसल।

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ एवं…

17 hours ago