देहरादून : SDRF द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना रायवाला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गौहरमाफी में एक बच्चा सोंग नदी में डूब गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट ढालवाला से ASI महावीर सिंह के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्च करते हुए लगभग 01 किमी की दूरी पर उक्त बच्चे को नदी में ढूंढ लिया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त बालक नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बहकर लापता हो गया था, हालांकि बालक के परिजनों द्वारा भी खोजबीन की जा रही थी।
SDRF टीम द्वारा उक्त बच्चे को परिजनों की उपस्थिति में अचेतावस्था में नदी से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया।
बालक का विवरण:- यश राणा पुत्र अर्जुन राणा, उम्र- 16 वर्ष, निवासी- प्रतीकनगर, रायवाला, देहरादून।
SDRF टीम का विवरण:- एएसआई महावीर चौहान, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, नीरज खंडूरी, शिवम, रविन्द्र, सुमित तोमर, राहुल।
देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य…
देहरादून : दीपावली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का…
देहरादून : आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी…
मसूरी : उत्तराखंड क्रांतिदल के नेतृत्व में आगामी 24 अक्टूबर को देहराूदन में भूकानून व…
मसूरी : गत 3 अक्टूबर को टिहरी झील में कोटि कालोनी से कंडी सौड़ तक…
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत…