CM धामी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से की मुलाकात, राज्य के लम्बित मामलों के संबंध में जानकारी देते शीघ्र निस्तारण का किया अनुरोध।

दिल्ली/उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लम्बित मामलों के संबंध में जानकारी देते इनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

वहीँ इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से शिष्टाचार भेंट की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *