सीएम पुष्कर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित किया जाय निस्तारण।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल फैनई ,सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, अपर सचिव  सोनिका भी मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

जिलाधिकारी ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

मसूरी : जिलाधिकारी सबिन बंसल ने पहली बार मसूरी नगर पालिका सभागार में जनता दरबार…

4 hours ago

तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिव का उदघाटन वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

मसूरी : बिनोग वन्य जंतु विहार में तीन दिवसीय आठवें बर्ड फेस्टिवल का उदघाटन प्रदेश…

18 hours ago

मसूरी की व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे डीएम सविन बंसल, पैदल किया निरीक्षण।

मसूरी : जिलाधिकारी सबिन बंसल ने मसूरी की व्यवस्था को सुधारने के लिए पैदल मालरोड…

21 hours ago

थत्यूड रामलीला मे बनाली नागराज मन्दिर बैट गांव मे पंहुची राम सीता विवाह की झांकी।

रिपोर्ट- सुनील सजवाण टिहरी गढ़वाल/थत्यूड : थत्यूड मे चल रही रामलीला मंचन के पांचवे दिवस मे…

1 day ago

नौगाँव ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न।

रिपोर्ट - प्रदीप सिंह असवाल उत्तरकाशी : मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी विकासखंड नौगांव…

3 days ago

थत्यूड की रामलीला मे देखते ही देखते भगवान राम के हाथो हुआ असुरो की माता ताडका का वध।

रिपोर्ट- सुनील सजवाण नई टिहरी/थत्यूड : थत्युड रामलीला के चतुर्थ दिवस मे भगवान राम के हाथो…

3 days ago