CM पुष्कर ने हरियाणा के CM से की मुलाकात, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सहस्त्रधारा हेलीपेड पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक समारोह में शिरकत करने के लिए कैम्पटी सिया गांव के समीप एक होटल में गये थे जिसके बाद वह पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मसूरी से वापस लौटे। सीएम खट्टर हरियाणा वापस जाते समय सहस्त्रधारा हेलीपैड पर रूके जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर उनसे चर्चा की।