CM पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी.डी.ए. को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निदेशक आई.टी.डी.ए. एवं अन्य अधिकारियों को दी बधाई।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी (आई.टी.डी.ए.) को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निदेशक आई.टी.डी.ए. एवं अन्य अधिकारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अपुणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना हम सबके लिये सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में की जा रही पहल को और गति प्रदान करने में भी सहायक होगा।

ज्ञातव्य है कि इंदौर में आयोजित 26वीं ई-गवर्नेंस कॉनफ्रेंस में राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी (आई.टी.डी.ए.) द्वारा विकसित अपुणी सरकार पोर्टल को नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड 2023 में रजत पदक प्राप्त हुआ है। इसके अंतर्गत एक ट्रॉफी एवं 5लाख का पुरुस्कार प्रदान किया गया है। आई.टी.डी.ए. की निदेशक नितिका खंडेलवाल, अपर निदेशक गिरीश गुणवंत, संयुक्त निदेशक राम उनियाल तथा प्रोजेक्ट मैनेजर सावन कपूर द्वारा उक्त पुरुस्कार केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कर कमलों से 25 अगस्त, 2023 को इंदौर मध्य प्रदेश में प्राप्त किया गया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

2 days ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

3 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago