सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का किया विमोचन, यूसीसी पर बनाया गया गीत किया लांच, जनता की समस्याएं सुनी।

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण की भावना के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए है।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन किया,और पुस्तिका प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की।
कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को लांच किया।


इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी,जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

भीमताल स्थित उद्यान विभाग के आउटलेट पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का छापा, कई प्रकार की मिली खामियां, तत्काल आउटलेट को सील करने के दिए निर्देश।

भीमताल : कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गुरुवार देर शाम राजकीय प्रजनन उद्यान…

1 day ago

बालक-बालिकाओं को संरक्षण देता है पॉक्सो एक्ट – विधानसभा अध्यक्ष।

पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के बाल भारती सीनियर…

1 day ago

कोई भी फरियादी शिविर से न जाए निराश – DM सविन बंसल।

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ एवं…

1 day ago