टिहरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का कांग्रेस भवन में किया स्वागत।

मसूरी : टिहरी संसदीय क्षेत्र से लोक सभा का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी  पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला का शहर कांग्रेस भवन में जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्थल पर जाकर उत्तराखंड के शहीदों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की वहीं इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि टिहरी देश की पहली लोक सभा सीट है और यहां से ही परिवर्तन की लहर चलेगी जो पूरे देश में बदलाव लायेगी।
शहर कांग्रेस भवन में पहुचने पर टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला शाल व पुष्पगुच्छ व मालर्यापण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे लोक सभा क्षेत्र में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है वहीं वह चुनाव सादगी से लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रजा व राजा के बीच है लेकिन प्रजा पूरे लोकसभा क्षेत्र में फैल चुकी है व कार्य शुरू कर दिया है, आम जनता के साथ कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर विश्वास व्यक्त किया। उन्हांेने कहा कि जनता की अदालत तय करेगी जनता सत्ता से विमुख हो चुकी है, मसूरी में भी यही उत्साह देखा जा रहा है। जो कांग्रेस को छोड कर जो जा रहे हैं उतने ही आ भी रहे हैं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता सवाल पूछ रही है कि मंहगाई का क्या होगा, नौजवान बेरोजगार है उसकी उत्तरदायी डबल इंजन की सरकार है, मन की बात सुनने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। अंकिंता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिल पा रहा है। पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता खुद महारानी से खुश नहीं हैं तथा वह भी बदलाव चाहते हैं। उन्होंने मसूरी की जनता का आभार व्यक्त किया कि उन्होेने नगर पालिकाध्यक्ष, विधायक बनाया व अब उन्ही के आशीर्वाद से लोकसभा का चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने इस मौके पर इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया जो पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुट गये हैं व कार्य कर रहे हैं। स्वागत समारोह को पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे टिहरी लोकसभा क्षेत्र मे जोत सिंह गुुनसोला को सभी जानते हैं और जहां भी जा रहे हैं अपार समर्थन मिल रहा है व लोग अपने क्षेत्र में बुला रहे है। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों व समर्थक दलों का आहवान किया कि वे एकजुट होकर लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए जुट जाये।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि इस बार जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मत देने का मन बना लिया है, जिसका पता जनता से मिल रहे समर्थन से दिख रहा है। उन्होंने जोत सिंह को भरोसा दिलाया कि वे पूरी ताकत के साथ कांग्रेस को जिताने के लिए कार्य करेंगे व हर संभव सहयोग किया जायेगा। सभा को सीपीआई के सचिव देवी गोदियाल, माकपा के सचिव भगवान सिंह चौहान, आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रकाश राणा, मेघ सिंह कंडारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि आगामी एक माह तक दिन रात कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए लग जायें वहीं यह भी कहा कि 26 मार्च नामांकन में बडी संख्या में पहुच कर अपनी ताकत दिखायें।

इस मौके पर संदीप साहनी, भगवान सिंह धनाई, वीरेंद्र कैंतुरा, सुशांत वोहरा, राम प्रसाद कवि, महिमानंद, प्रताप पंवार, भरोसी रावत, राजेश प्रताप मल्ल, नफीस अहमद, प्रिंस, मनोज गर्ग, अरविंद सोनकर, सुनील पंवार, राम प्रसाद कवि, बीएस नेगी, नंद लाल सोनकर, धनवीर रावत, रफीक अहमद, रमेश राव, बलबीर चौहान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल