उत्तराखंड राज्य आंदोलन में 48 शहादतों के मुलायम सिंह से अधिक दोषी कांग्रेस- रविन्द्र जुगराण

मसूरी : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगराण ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को भारी बहुमत से जिताने का आहवान किया वहीं कहा कि कांग्रेस ने तीस सालों में उत्तराखंड का विरोध किया है जबकि भाजपा ने राज्य बनाने के साथ ही उसे संवारने का कार्य किया है।
भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगराण ने कहा कि मसूरी के बिना उत्तराखंड के बनने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वहीं मसूरी का ब्रिटिश काल से विशेष महत्व रहा है। और स्थानीय विधायक गणेश जोशी भी मसूरी के उस स्वर्णिम युग को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। मसूरी ने राज्य आंदोलन में छह शहादतें दी उन्हें याद किए बिना मसूरी की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में प्रदेश में जितने भी कांड हुए उस समय को याद रखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश मेें मुलायम सिंह की सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही थी लेकिन इतना होने पर भी कांग्रेस ने समर्थन वापस नहीं लिया वहीं केंद्र में कांग्रेस सरकार ने भी प्रदेश सरकार पर कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस ने मुलायम सिंह के साथ मिलकर दमन किया। जिसमें 48 लोगों की शहादत की दोषी मुलायम सिंह से अधिक कांग्रेस उनकी हत्या की दोषी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कभी भी उत्तराखंड राज्य निर्माण का जिक्र नहीं किया गया। भाजपा ने 1998 में अलग राज्य निर्माण का संकल्प लिया व केंद्र में 22 दलों की गठबंधन की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने कई दलों के विरोध के बावजूद राज्य निर्माण किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के स्व घोषित स्वयंभू मुख्यमंत्री हरीश रावत हिल कांउंसिल का ढिंढोरा पीट रहे थे। कांग्रेस का राज्य आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा। जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरसिंहा राव प्रधानमंत्री थे तब 21 लोगों का प्रतिनिधि मंडल पहाड़ के गांधी इद्रमणि बडोनी के नेतृत्व में मिला व केंद्र शासित राज्य की मांग की तो उन्होंने गृहमंत्री से फोन पर बात कर समर्थन किया व प्रतिनिधि मंडल को समय देने को कहा जब हरीश रावत को खबर लगी तो उन्होंने सोनिया गांधी से मिल कर इसका विरोध किया व यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने एनडी तिवारी की सरकार में राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिया व वरूणावत पर्वत के ट्रीटमेंट को बड़ी धनराशि आवंटित की लेकिन तब हरीश रावत ने अपनी ही प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध किया व अराजकता फैलाई। भाजपा हमेशा उत्तराखंड के साथ खड़ी रही। कांग्रेस कभी खड़ी नहीं रही। आज उत्तराखंड को केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश विदेश में मान दिलाया। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा। तथा देश के एक दर्जन से भी अधिक उत्तराखंड के प्रबुद्धवर्ग को नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण पोस्टों पर बिठा कर मान बढाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की नींव वहां की सड़के, हवाई यातायात, रेल यातायात व स्वास्थ्य से होती है और इसी कड़ी में आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने मिल कर कार्य किया व प्रदेश में ऑलवेदर रोड का जाल बिछ रहा है 2024 तक रेल यातायात शुरू हो जायेगा वहीं हवाई यात्रा में देश का पहला स्थान जौलीग्रांट ने हासिल कर लिया है। प्रदेश में एम्स बनाये गये, आईआईटी, आईआईएम, आदि की स्थापना की गई। वहीं गणेश जोशी मसूरी विधानसभा में अनेक विकास कार्य कर विकास कर रहे है। तथा प्रदेश के सबसे अधिक सक्रिय विधायक है। उन्होंने दावे से कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। जिसमें गणेश जोशी को भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेंजे।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, मदन मोहन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, राजेंद्र रावत, विजय रमोला, कपिल मलिक, सभासद अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, ललित वर्मा, विरेंद्र राणा, राजेन्द्र रावत, दिनेश बडोनी, सतीश ढौडियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकार वार्ता के बाद उन्होंने कुलड़ी क्षेत्र में दुकानों पर जाकर जनसंपर्क किया व गणेश जोशी को वोट देने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *