DM खुराना ने धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया निरीक्षण, स्वयं भी धान की लवाई की।

विनय उनियाल
चमोली/गोपेश्वर : मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र के पपडियाणा गांव में धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी धान की लवाई की। राजस्व टीम ने पपडियाणा निवासी कृषक दीपक पंवार के धान के खेत में 30 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित आकार के प्लाट में धान की उपज 7.60 किलोग्राम बालियों का उत्पादन प्राप्त हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने भू-अभिलेखों की जॉच करते हुए काश्तकारों से धान के बीज के बारे में जानकारी भी ली।