डॉ. सोनिया आनंद ने गणेश जोशी को बताया मसूरी डॉन, कहा कुछ ऐसा।

मसूरी : शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रेसवार्ता में हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुई गूंज संस्था की अध्यक्ष डॉ. सोनिया आनंद का कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला व कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह मल्ल ने ने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए और 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया।
कार्यक्रम में पहुंची डॉ. सोनिया आनंद ने कांग्रेसी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा शुरू से ही कांग्रेस की रही है, और दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान डॉ. सोनिया ने मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी को डॉन की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में आज भी कई ऐसे क्षेत्रों हैं जहाँ मूलभूत सुविधाओं की कमी है और पिछले 10 सालों में मसूरी विधायक के पास कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जिसे लेकर वे जनता के पास जा सके उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं इस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि घोषणाओं में सरकार को महारत हासिल है और इसके लिए कहीं पर भी बजट की व्यवस्था की बात नहीं की गई है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन मुख्यमंत्रियों ने आबकारी विभाग में तीन सचिव बदल डाले। साथ ही वर्तमान में आबकारी सचिव को ही आबकारी आयुक्त का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी बार-बार रिपोर्ट कार्ड की बात करते हैं। लेकिन आज तक भी उनके द्वारा रिपोर्ट कार्ड पेश नही किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड में कुछ ऐसी उपलब्धि या नहीं है जिन्हें लेकर वे उसे पेश कर सके।
वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि डॉक्टर सोनिया आनंद के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है और उनके द्वारा किए गए कार्यों से मसूरी विधानसभा में कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने मसूरी विधायक जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा केवल छाते और जग बांटे गए और चुनाव के समय केवल घोषणाएं ही की गई हैं। लेकिन मसूरी विधानसभा की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है और 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी मसूरी विधानसभा से विजय होगा जिसके लिए कांग्रेस एकजुट हो चुकी है और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनना तय है।