Election 2022 – पूर्व MLA ओम गोपाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, BJP को हो सकता है नुकसान।

देहरादून : नरेन्द्र नगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने देहरादून राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की रिति नीतियों पर आस्था व्यक्त करते हुए अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
वहीँ प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पुष्पमाला व कांग्रेस पार्टी के पटके पहना कर सभी को सम्मानित किया।
लेकिन बता दें कि ओम गोपाल रावत के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने से भाजपा को नरेंद्र नगर में काफी नुकसान उठाना पड़ा सकता है। क्योंकि स्थानीय लोगों की माने तो पूर्व विधायक ओम गोपाल का नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में काफी प्रभाव है।