मनरेगा कर्मचारी संगठन, जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न-विमल राणा अध्यक्ष व अनुराग नौटियाल बने सचिव।

रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़

उत्तरकाशी : उत्तराखण्ड मनरेगा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरमणी सेमवाल के अध्यक्षता में विकास खण्ड नौगाँव के बी डी सी सभागार में जनपद उत्तरकाशी मनरेगा संगठन की बैठक आहुत की गई। जिसमें जनपद उत्तरकाशी मनरेगा संगठन की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें विपिन रमोला संरक्षक, विमल राणा अध्यक्ष, सुरेश आर्य महामंत्री, समीम बेग एवं अंजना सेमवाल उपाध्यक्ष, अनुराग नौटियाल सचिव, राकेश राणा कोषाध्यक्ष, विवेकानंद महासचिव, विक्रम नेगी प्रवक्ता, विजय रावत सलाहकार, रविन्द्र रावत एवं गजेंद्र पंवार मीडिया प्रभारी घोषित किए गए।


मनरेगा संघठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरमणी सेमवाल ने मनरेगा कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया की ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मनरेगा कार्मिकों को विश्वास दिलाया है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा,साथ ही मनरेगा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बहुगुणा की अगुवाई में संजय डोभाल विधायक यमनोत्री से मुलाकात की और विधायक संजय डोभाल ने मनरेगा कर्मचारियों को समर्थन देते हुए राजस्थान व हिमांचल के तर्ज पर मनरेगा कर्मियों को समायोजित करने हेतु ग्राम्य विकास मंत्री व मुख्यमंत्री को अपना समर्थन पत्र भेजा।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

सरकार अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को तैयार – डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य…

20 hours ago

प्रदेश सरकार लगातार पशुपालकों के हित में कार्य कर रही है – मंत्री सौरभ बहुगुणा।

देहरादून : दीपावली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का…

21 hours ago

टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता व दो पुत्रों को सम्मानित किया।

मसूरी : गत 3 अक्टूबर को टिहरी झील में कोटि कालोनी से कंडी सौड़ तक…

23 hours ago

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाली सड़को का किया भूमि पूजन।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत…

1 day ago