वन मंत्री उनियाल ने दो दिवसीय वन, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन किया प्रतिभाग।

गुजरात/उत्तराखंड : उत्तराखण्ड वन मंत्री सुबोध उनियाल ने एकतानगर गुजरात में दिनांक 23-24 सितम्बर 2022 के लिए आयोजित 02 दिवसीय वन, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में केन्द्रीय पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव केन्द्रीय वन, पर्यावरण राज्यमंत्री न चौबे की उपस्थिति रही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसे वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया गया। सम्मेलन के सत्रवार एजेण्डा बिन्दुओं में परिवेश (वन / पर्यावरण स्वीकृतियों के लिए एकल खिड़की प्रणाली ) पर्यावरणीय जीवन शैली , जलवायु परिवर्तन संयोधन वन्यजीव के साथ प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन प्रमुख रूप से विचारणीय रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में वनाग्नि नियन्त्रण को तकनीक आधारित / मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों के प्रतिभागी मंत्रीगण का पर्यावरण के प्रति विजन को प्रकृति के लिए लाभकारी बताया विश्वविद्यालय / प्रयोगशालाओं में पर्यावरणीय सुरक्षा के अभिनव प्रयासों के लिए आहवान किया। ” गति शक्ति मास्टर प्लान का जिक्र करते हुए इसे अवस्थापकीय सुविधाओं के लिए उपयोगी बताया है।

इस अवसर पर वन मंत्री उनियाल ने राज्य का 70 प्रतिशत भूभाग वनाच्छादित होने का जिक्र करते हुए पारिस्थितकीय के सन्तुलन में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है जो वन व वन्यजीव संरक्षण में अग्रणी है। उत्तराखण्ड राज्य से प्रमुख सचिव वन व पर्यावरण रमेश सुधांशु व प्रमख वन संरक्षक विनोद कुमार ने भी सम्मेलन में प्रतिभाग किया है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

2 days ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

3 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago