गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष, हरीश रावत को मिली यह जिम्मेदारी।


दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमिटी में हरीश रावत को अध्यक्ष, प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीँ गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को बनाया गया उत्तराखंड का नेता प्रतिपक्ष, पंजाब की तरह उत्तराखंड में भी बनाए गए 4 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष – जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़ और रंजीत रावत होंगे कार्यकारी अध्यक्ष।
कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए आर्येन्द्र शर्मा।