हरक सिंह रावत की हुई कांग्रेस में एंट्री, ओम गोपाल ने भी थामा दामन।
देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को आखिरकार कांग्रेस में जगह मिल गई है। पिछले दिनों से चले आ रहे लंबे जद्दोजहद के बाद हरक सिंह रावत ने आखिरकार कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
वहीँ भाजपा को एक ओर बड़ा झटका लगा है ओम गोपाल रावत ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।