द्रोपदी का डांडा-2 में हुई हिमस्खलन दुर्घटना में डोकरानी बेस कैम्प से 05 शवों को पहुँचाया गया मातली हेलीपैड।


उत्तरकाशी : द्रोपदी का डांडा-2 में हुई हिमस्खलन दुर्घटना में SDRF व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा वर्तमान समय तक कुल 27 शवों को कैरावास से निकाल लिया गया है। शवों को नीचे लाने व परिजनों के सुपर्द करने की प्रक्रिया लगातार गतिमान है।
SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 10 अक्टूबर को उत्तरकाशी, डोकरानी बेस कैम्प से 05 अन्य शवों को मातली हेलीपैड पहुँचा दिया गया है जहाँ परिजनों द्वारा शवों की पहचान कर ली गयी है। जिला चिकित्सालय में आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शवो को परिजनों के सुपर्द किया जाएगा।
मातली हेलीपैड पहुँचाये गए शवों का विवरण :-
- संदीप सरकार पुत्र शिवदास सरकार, निवासी- पोलेनिंगढ़ चांदपुर, 24 परगना, कोलकाता।
- सन्तोष कुकरेती पुत्र अशोक कुकरेती, निवासी- चमरण्य, PO लालढांग, हरिद्वार।
- रजत सिंघल पुत्र अशोक सिंघल, निवासी- गुड़गांव, हरियाणा
- SGTअमित कुमार सिंह पुत्र रामकुमार सिंह, निवासी, उत्तर-प्रदेश।
- वंशीदार पुत्र के0 श्रीनिवास रेड्डी, निवासी- नगर कॉलोनी तुक्कुगुड़ा, हैदराबाद।