भाजपा कार्य समिति बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को जुट जाने का किया आहवान।


मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में जहां कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महामारी में नियंत्रण करने के प्रयासों की सराहना का प्रस्ताव पास किया गया वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी सराहना की गई जिन्होंने महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की निस्वार्थ भाव से हर क्षेत्र में सेवा व सहयोग किया। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने का आहवान किया गया।
कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया वहीं कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि जिस तरह से कोरोना काल में जनता के बीच जाकर सहयोग किया उसी तरह कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को ले जाये व आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए पूरी ताकत से एक जुट होकर कार्य करें। इस मौके पर मसूरी के विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें मामूली कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक जनता की सेवा में लगे रहते हैं। यह एक मात्र पार्टी है जहां एक मामूली कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उंचाइयों को छुआ वहीं विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं उनके नेतृत्व में अनेक कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए समर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देहरादून में सैन्यधाम बनाया जा रहा है जिसके तहत एक सितंबर से सैन्य सम्मान यात्रा निकाल रहे हैं जिसमें गढवाल में सवाड़ जहां सबसे अधिक सैनिकों ने शहादत दी वहां से निकालेंगे व कुमाउं से गंगोली हाट से निकालेंगे व सम्मान स्वरूप शहीद परिवारों का ताम्र पत्र देंगे व वहां की मिटटी लेकर आयेंगे जो सैन्यधाम के निर्माण में लगायी जायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में दो सैनिकों की पूजा होती है जिसमें बाबा जसवंत सिंह व हरभजन सिहं की पूजा होती है व सैन्य धाम में उनके मंदिर बनाये जायेंगे। शहीदों के चित्रों में उनका विवरण होगा व लाइट एवं साउंड से उनकी बहादुरी को दिखाया जायेगा। इसके लिए 90 करोड़ की व्यवस्था की है इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं सैनिकों की विधवाओं की पेेंशन को छह हजार से बढ़ाकर दस हजार कर दिया है। वहीं उत्तराख्ंाड के बच्चे जो सैनिक में जाना चाहते है उनके कोचिंग क्लास के लिए धन उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं सैनिकों के बच्चों के लिए देहरादून की तरह हल्द्वानी में भी छात्रावास बनाया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा कि उनके पास एक कर्नल है हमारें यहां कर्नलों की पूरी फौज है उनसे कुछ होने वाला नहीं। भूकानून पर उन्होंने कहाकि इसका अध्ययन कर रह है तथा इसे हिमाचल की तर्ज पर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता संजीव सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा व कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है यहीं कारण है कि कोरोना संक्रमण में भी जब अन्य लोग घरों में बैठे थे हमारे कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार बनायेगी। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का आहवान किया। कार्यक्रम को मसूरी विधानसभा प्रभारी संजय संजीव व्यास, जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
इस मौके पर भाजपा महामंत्री नारायण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, मंडल महामंत्री सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, उपाध्यक्ष अमित भटट, राकेश रावत, सभासद मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, राकेश अग्रवाल, नरेंद्र पडियार, विजय रमोला, विजय बुटोला, कमला थपलियाल, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।