प्रदर्शन के बजाय अपने हाईकमान का पथ प्रदर्शक बने कांग्रेसी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के पेट्रोल डीजल की कीमतो में वृद्धि पर धरना प्रदर्शन जान बूझकर हकीकत से आँख चुराने जैसा बताया। भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में तेजी का असर भारत के घरेलू बाजार पर स्पष्ट तौर पर पड़ा। यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि भारत अपनी जरुरत का 80 प्रतिशत तेल आयात करता है। इसका असर कुछ समय जरूर उपभोक्ताओ पर पड़ रहा है, लेकिन कांग्रेस इस पर शोर मचाने के बजाये उसके शासित प्रदेशो में वेट की दर घटाकर जनता को राहत देने का कहीं भी कोई उदाहरण सामने नहीं आया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासित महाराष्ट्र,राजस्थान और छत्तीसगढ और पंजाब जैसे राज्यों में तेल पर वेट अधिक है जो देश में सर्वाधिक है। राजस्थान में 38 प्रतिशत तेल पर वेट लगाया गया है तो महाराष्ट्र में 42 प्रतिशत तक वेट चार्ज किया जा रहा है। वहीं पंजाब में 36 प्रतिशत वेट तेल पर लगाया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा शासित कई प्रदेशो में सरकार ने वेट में कमी कर लोगो को राहत दी है। उदाहरण के तौर पर उत्तराखंड में पेट्रोल और डीज़ल पर वेट 27.15 है तो यूपी में यह 26.90 है। पेट्रोल पम्प में धरना प्रदर्शन करने वाले नेताओंं की ओर से भी कभी ऐसा कोई प्रस्ताव हाई कमान को नही गया कि वेट घटाकर जनता को राहत दी जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेवा कार्यों के बजाय कांग्रेस इसे अवसर के तौर पर देख रही है। विपक्षी कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उसे जनता की समस्या को लेकर कोई लेना देना नहीं है। वह अपने शासित प्रदेशो में लोगों को वैट घटाकर राहत दे सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में देश भर में अन्तर्कलह और गुटबाजी को लेकर तमाम तरह की सुर्खिया है और कांग्रेस चुनाव को देखते हुए लोगों का ध्यान भटकाने और माहौल बनाने के लिए इस तरह के दुष्प्रचार कर रही है। जनता तो कांग्रेस की हकीकत को समझती ही है, लेकिन प्रदेश में उसके नेताओंं को चाहिये कि वह अपने दल के नेताओंं को भी मार्गदर्शन दे कि कैसे जनता को राहत दी जाए।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

जिलाधिकारी ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

मसूरी : जिलाधिकारी सबिन बंसल ने पहली बार मसूरी नगर पालिका सभागार में जनता दरबार…

7 hours ago

तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिव का उदघाटन वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

मसूरी : बिनोग वन्य जंतु विहार में तीन दिवसीय आठवें बर्ड फेस्टिवल का उदघाटन प्रदेश…

21 hours ago

मसूरी की व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे डीएम सविन बंसल, पैदल किया निरीक्षण।

मसूरी : जिलाधिकारी सबिन बंसल ने मसूरी की व्यवस्था को सुधारने के लिए पैदल मालरोड…

1 day ago

थत्यूड रामलीला मे बनाली नागराज मन्दिर बैट गांव मे पंहुची राम सीता विवाह की झांकी।

रिपोर्ट- सुनील सजवाण टिहरी गढ़वाल/थत्यूड : थत्यूड मे चल रही रामलीला मंचन के पांचवे दिवस मे…

1 day ago

नौगाँव ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न।

रिपोर्ट - प्रदीप सिंह असवाल उत्तरकाशी : मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी विकासखंड नौगांव…

3 days ago

थत्यूड की रामलीला मे देखते ही देखते भगवान राम के हाथो हुआ असुरो की माता ताडका का वध।

रिपोर्ट- सुनील सजवाण नई टिहरी/थत्यूड : थत्युड रामलीला के चतुर्थ दिवस मे भगवान राम के हाथो…

3 days ago