61 लाख की लागत से पुल पर लगी है लाईटें।

ऋषिकेश : जानकी झूला पुल पर अब अंधेरा नहीं रहेगा। 61 लाख रूपये की लागत से यह पुल रोशनी से जगमगाया। गुरूवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने देर शाम पुल पर लगी लाइटों का उद्घाटन किया।

नवनिर्मित्त जानकी झूला पुल के बनने से स्वर्गाश्रम आर पार जाने वालों को बेहतर सुविधा मिली है। लेकिन यह पुल बनने के बाद इसमें लाइट न होने के कारण अंधेरा छाया रहता था। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी रात के समय घुप अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही थी। लेकिन 61.82 लाख रूपये की लागत से जानकी पुल पर मुनिकीरेती पालिका ने डेकोरेट लाइटें लगाई हैं। लाईटें लगने से पुल दुधिया रोशनी में जगमग हो गया है। लाइटों का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जानकी पुल पर्यटकों के लिए आर्कषण का केन्द्र होगा। इसमें लाइटें लगने से पुल को चार चांद लग गए हैं। कहा कि इस पुल के बनने स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।


मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट, सभासद गजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, बबीता रमोला, मनोज बिष्ट, सुभाष चौहान, विरेन्द्र चौहान, रोहित गोडियाल, एसडीएम युक्ता मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, उपनिरीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

नौगाँव ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न।

रिपोर्ट - प्रदीप सिंह असवाल उत्तरकाशी : मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी विकासखंड नौगांव…

2 days ago

थत्यूड की रामलीला मे देखते ही देखते भगवान राम के हाथो हुआ असुरो की माता ताडका का वध।

रिपोर्ट- सुनील सजवाण नई टिहरी/थत्यूड : थत्युड रामलीला के चतुर्थ दिवस मे भगवान राम के हाथो…

3 days ago

केदारनाथ उपचुनाव – 20 नवंबर 2024 को होंगे मतदान संपन्न।

रिपोर्ट - विनय उनियाल देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने…

3 days ago

श्रवण कुमार लीला, रावण तप लीला व कैलाश लीला के साथ थत्यूड मे पौराणिक रामलीला मंचन का शुभारम्भ।

रिपोर्ट- सुनील सजवाण नई टिहरी/थत्यूड : मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार की दिव्य लीला के…

5 days ago

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु होंगे बंद।

रिपोर्ट - विनय उनियाल देहरादून : बाबा बदरी विशाल धाम के कपाट बंद होने की…

7 days ago