मुख्यमंत्री धामी व प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन पर मसूरी में अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित।


मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस कार्यक्रम पर चर्चा की जिसके तहत कार्यक्रम तय किए गये।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जायेगा जिसके तहत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा व मंडल रोगियों को फल वितरण, स्वच्छता अभियान, सुंदरकांड, व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। वहीं 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जो दो अक्टूबर तक सेवा पखवाडें के रूप में चलेगा। 17 को विश्वकर्मा दिवस के रूप में, 18 को रक्तदान, इसी तरह दो अक्टूबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश की आम जनता के लिए अनेक योजनाए आम जनता को ध्यान में रखकर बनाई है जिसका लाभ आम जन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत का पूरे विश्व में मान बढाया आज भारत विश्व आर्थिकी में विश्व की पांचवे स्थान पर है, खाद्यान्न में देश आत्म निर्भर होने के साथ ही 70 देशों को खाद्य सामग्री भेज रहा है, कोरोना में 76 से अधिक देशों को निशुल्क टीका दिया। महिलाओं को उज्जवला योजना दी, आवास दिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। देश की जनता देख रही है व आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा पूरे बहुमत के साथ जीत कर आयेगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मसूरी मंडल कुशाल राणा ने किया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मसूरी मंडल उपाध्यक्ष अरविद सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, मदन मोहन शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र रावत, अमित भटट, सतीश ढौडियाल, विजय रमोला, राकेश अग्रवाल, प्रमिला नेगी, कमला थपलियाल, सीता पंवार, नर्मदा नेगी, माधुरी शर्मा, राधा आनंद, विजय बिंदवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के न आने पर नारजगी व्यक्त की, वहीं कहा कि मंडल अध्यक्ष अभी युवा है उन्हेें हर दो माह में बैठक करने को कहा जायेगा व कार्यकर्ताओं को जोडने के लिए कहा जायेगा। |