देहरादून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए जैसे कड़े निर्णय सहित कई फैसले उनके नेतृत्व में लिए गए है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया सीएमएस से चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
देहरादून : मलिन बस्तियों के विनियमितिकरण के लिए सरकार द्वारा अध्यादेश की अवधि को वर्ष…
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उनके कैंप कार्यालय में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स…
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के जन्म दिवस…
देहरादून : सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को देहरादून के एक…
देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य…
देहरादून : दीपावली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का…