मसूरी – एक 55वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटककर की जीवनलीला समाप्त।

मसूरी : पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 16, -08-,2023 सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी गई की मसूरी शहर के एलेन स्कूल में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है, कॉलर से संपर्क करने पर बताया कि हम उसे सिविल अस्पताल ले जा रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी की गई तो चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है। जिसका नाम प्रेम सिंह पुत्र बिसाई उम्र -55 वर्ष निवासी डेलिंग हाल एलन स्कूल मसूरी है जिस संबंध में पुलिस द्वारा पंचायत नामा/ पोस्टमार्टम की करवाई की जा रही है
नाम पता मृतक :- प्रेम सिंह पुत्र बीसाई हाल निवासी एलेन स्कूल मसूरी उम्र 55 वर्ष।