मसूरी BJP महिला मोर्चा ने किया पौधा रोपण।

मसूरी : भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने कैमल बैक रोड पर हरेला पर्व मनाया व पौधा रोपण किया। इस मौके पर गीता कुमाई ने आहवान किया कि पर्यावरण को सरंक्षण के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए व हर पर्व पर पौधा रोपण कर वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध बनाने में सहयेाग करें ताकि प्रदेश हराभरा रहे। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व सावन के पहले दिन पूजा अर्चना के साथ मनाया गया व महिलाओं को हरी चूड़िया भी भेंट की गई।

इस मौके पर रूद्राक्ष, पडंग, आदि के पौधे रोपे गये। इस मौके पर गुडडी देवी, कमला, पार्वती, अबली, रानी देव, कुसुम, शिब्बो आदि मौजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल