मसूरी शहर कांग्रेस ने जन्म दिवस पर पं. नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद।


मसूरी : शहर कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। इस मौके पर नेहरू के देश के विकास में किए गये योगदाान को याद किया गया।
शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता मालरोड स्थित जवाहर एक्वेरियम गये जहां उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनके जन्म दिवस को मनाया गया व मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहन लाल नेहरू के 135वें जन्म दिन पर उनको याद कर रहे हैं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पपण किया। उन्होंने कहाकि देश की आजादी के बाद उन्होंने पहले प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया जबकि उस समय देश बडे़ की संकट के दौर से गुजर रहा था लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री का दायित्व ग्रहण कर देश के सही दिशा में ले जाने का कार्य किया। उन्होंने औद्योगिक क्रांति का आगाज किया क्यो कि देश में बेरोजगारी थी ताकि लोगों को उद्योगों में रोजगार मिल सके। उन्होंने जो विकास का बीज डाला आज देश खुशहाल हो रहा है यह तत्कालीन प्रधानमंत्री का देश के लिए बड़ा योगदान किया। उन्होंने दूरगामी सोच के चलते देश को विकास के पथ पर ले गये व आज देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था जिस कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा गया व उनके जन्म दिन को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर जवाहर एक्वेरियम के संचालक विमल शर्मा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू युग पुरूष थे व आज भारत को उनके विचारों पर चलने व जीवन में उतारने की आवश्यकता है। वह बच्चों में काफी प्रिय थे जिस कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता है।
इस मौके पर छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, हरीश शर्मा, भगवती सकलानी, राजीव अग्रवाल, जयपाल राणा, मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान, नफीस अहमद, सोनी खरोला, रमेश राव, नागेद्र उनियाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।