मसूरी – शहर कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा।

मसूरी : शहर कांग्रेस ने पुराने टिहरी बस स्टैंड से गांधी चौक तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली व देश समर्थित नारेबाजी की। तिरंगा यात्रा मलिंगार चौक से गुरूद्वारा चौक, लंढौर चौक, लंढौर बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, कुलडी, इंद्रमणि बडोनी चौक, शहीद स्थल, मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गई व गांधी चौक पर सभा की।


इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी उनको नमन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को गांधी जी ने जो मंत्र करो या मरो का दिया था उससे आजादी के आंदोलन को बल मिला व तभी से तिरंगा फहराने लगे। देश की आजादी के बाद से अब देश की प्रगति व विकास के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि आज के दिन अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया गया था इससे लोगों में जुनून पैदा हुआ और देश आजाद हुआ। तब से कांग्रेस क्रांति दिवस को मनाती रही है पूरे देश में राष्ट्रीय का सम्मान, मान व अभिमान को बनाये रखने के लिए तिरंगा दिवस भारत जोड़ो के साथ मनाया जा रहा है। यह केवल एक झंडा नहीं बल्कि यह देश का गौरव है इसके लिए हम अपनी जान कुर्बान कर सकते हैं। कांग्रेस इस मुहिम को आगे बढा रही है। व देश वासियों को उन शहीदों को याद करने के लिए जागरूक कर रही है जिन्होंने कुर्बानी दी उनको नमन भी किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश को तोड़ने व जाति धर्म में बांटने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आज संकल्प लिया है कि देश को आजाद कराने वालों की कुर्बानियों को जाया नही होने देंगे। व देश को जोडने का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व शहीद स्थल पर शहीदों को श्रंद्धांजलि दी गई व भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा समाप्त होने के बाद गांधी चौक पर गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, अमित गुप्ता, पूर्व सभासद शिवानी भारती, रामी देवी, राजीव अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, जयपाल पंवार, मनोज अग्रवाल, मनोज गर्ग, दर्शन रावत, प्रताप पंवार, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, रमेश भंडारी, भगवान सिह धनाई, पवन थलवाल, मधु टम्टा, रमेश राव, महिमा नंद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल