मसूरी – गोदावरी थापली ने कंग्रेस महिला सम्मान समारोह में वितरित किये 500 शॉल।

मसूरी : प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने लंढौर छावनी क्षेत्र मलिंगार में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया व 500 महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मान दिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करती है।

लंढौर छावनी मलिंगार के प्रांगण में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस की नेता व राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा दिया जिसे धरातल पर लाने के लिए महिलाओं का शॉल देकर सम्मान करने का कार्य नये साल से शुरू किया गया है जिसके चलते मसूरी में भी यह कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को शॉल वितरित किए गये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही महिलाओं को सम्मान देती है, इंदिरा गांधी देश की प्रधानमत्रीं बनी, प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति बनी व अनेक महिलाओं को आगे बढाया और सोनियां गांधी के त्याग की मिसाल सबसे सामने है कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद नहीं लिया व सरदार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का टिकट किसी को भी मिले कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें व प्रदेश में कांग्र्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस का महिला सशक्ति करण के लिए किया गया व कांग्रेस लगातार महिलाओं को आगे बढाने का कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भाषा, वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है यह सबकी पार्टी है और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, जबकि भाजपा शिलान्यास की पार्टी बन गई है जिसका लोकार्पण कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुंट होकर कार्य कर रही है, कांग्रेस को जीत के बाद जिम्मेदारी से कार्य करना पडे़गा व जुमले बाजों को मुंह की खानी पडे़गी। छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि यहां पर महिलाओं का जो जन सैलाब उमड़ा है वह यह बताने के लिए काफी है कि छावनी जैसी छोटी जगह में इतनी महिलाएं एकत्र हो गई जिससे लगता है कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मत देने का निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाअें को उचित सम्मान मिले राजनीति में भागीदारी व हिस्सेदारी भी मिले इसका प्रयास कांग्रेस कर रही है।

कार्यक्रम को भरत सिंह रौंछेला, पूर्व सभासद सुशील कुमार अग्रवाल, राजेश सक्सेना, शैलेंद्र बिष्ट, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मेघ सिह कंडारी ने किया। इस मौके पर सोनी खरोला, महिमानंद, प्रभु राम भोटिया, प्रेम सिंह, मोहन सिंह, डेविड, नागेद्र उनियाल, महिपाल सिंह कैंतुरा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

सरकार अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को तैयार – डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य…

1 day ago

प्रदेश सरकार लगातार पशुपालकों के हित में कार्य कर रही है – मंत्री सौरभ बहुगुणा।

देहरादून : दीपावली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का…

1 day ago

टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता व दो पुत्रों को सम्मानित किया।

मसूरी : गत 3 अक्टूबर को टिहरी झील में कोटि कालोनी से कंडी सौड़ तक…

2 days ago

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाली सड़को का किया भूमि पूजन।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत…

2 days ago