मसूरी ओक ग्रोव स्कूल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की मजबूत महिलाओं को किया समर्पित।

मसूरी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत ओकग्रोव स्कूल के सभागार में महिला दिवस मनाया गया। तथा इस दिवस को दुनिया की सभी मजबूत महिलाओं, विशेष रूप से ओक ग्रोव स्कूल परिवार की महिला सदस्यों को समर्पित किया गया। है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुख्य अतिथि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉपर रहने वाली श्रुति शर्मा, दूसरे स्थान पर रहने वाली अंकिता अग्रवाल, व तीसरे स्थान पर रहने वाली गामिनी सिंगला थी।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम डिजिट ऑल लिंग समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी थी। सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को व्यापक बनाने पर डिजिटल लैंगिक अंतर के प्रभाव की खोज करना है। इस अवसर पर बोलते हुए अंकिता अग्रवाल, टॉपर संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें प्रोत्साहित करता है कि दुनिया भर की महिलाओं ने अतीत में क्या हासिल किया है और हम महिलाओं के भविष्य की प्रगति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए और क्या कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि युवा महिलाओं को वैज्ञानिक शिक्षा मिले जिसकी उन्हें आवश्यकता है ताकि हमारे पास मैरी क्यूरी और रोजालिंड फ्रैंकलिन जैसे महिला वैज्ञानिक और गणितज्ञ मिल सके। महिला दिवस पर बोलते हुए ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक केसरवानी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल व गामिनी सिंगला ने प्रथम, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। केसरवानी ने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं, जो राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। हालांकि महिलाओं को पुरुषों के बराबर का सम्मान और अधिकार नहीं मिलता। कई बार ये तो औरत है कहकर महिलाओं को पीछे धकेल दिया जाता है। दुनिया के तमाम देशों में महिलाओं को समान अधिकार, उन्नति के समान अवसर और हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और सुरक्षित वातावरण देने के लिए भारतीय संविधान में महिलाओं को कुछ अधिकार दिए गए हैं। लेकिन महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में पता ही नहीं होता। केसरवानी ने कहा कि महिलाएं हमारे जीवन में कई अहम रोल निभाती हैं. कभी मां के रूप में तो कभी बहन के रूप में, तो कभी एक पत्नी के रूप में। इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने, उनकी जागरुकता बढ़ाने जैसे कई विषयों पर जोर दिया जाता है।

इस अवसर पर डॉ लीना रॉय एसीएमएस, ओक ग्रोव स्कूल, कोमल केसरवानी, कुसुम कंबोज हेड मिस्ट्रेस ओक ग्रोव सीनियर गर्ल्स स्कूल, विनय कुमार हेड मास्टर ओक ग्रोव जूनियर स्कूल, आर.के. नागपाल प्रभारी हेड मास्टर ओक ग्रोव बॉयज़ स्कूूल, विपुल रावत, अर्चना शंकर ,डॉ. अतुल कुमार सक्सेना, अनुपम सिंह, संतोष कुमार, प्रणिल नंदेश्वर, योगेश नौटियाल, धैर्य नागपाल, दीपमाला सिंह, नीरू कुशवाहा, प्रीति लाकड़ा, एसके रजा, जीडी रतूड़ी और स्कूल के अन्य फैकल्टी सदस्य भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल