मसूरी – विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली व मानव श्रंखला बनाई।

मसूरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर प्लास्टिक प्रदूषण से शहर को मुक्त करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संत निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूरे शहर सहित मालरोड में सफाई अभियान चलाया गया व प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। व कपड़े के थैले वितरित किए गये।
संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन के कार्यकर्ताओं ने पूरे मालरोड पर सफाई अभियान चलाया व झाडू लगाकर सफाई की। वहीं कूड़ा एकत्र किया। इसके बाद शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण सरक्षण के लिए हर एक नागरिक को प्रतिबद्ध होना होगा। क्यों कि केवल एक दिन समारोह आयोजित करने, एक दिन सफाई करने, नाटक दिखाने से कुछ नहीं होने वाला इसके लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा इसे अपने जीवन में उतारना होगा व प्लास्टिक प्रयोग न करने का संकल्प लेना होगा। इसको आदतों में सुमार करना होगा। कपड़े के थैले का प्रयोग करना होगा। उन्होंने इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से भी कहा कि वह प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाये व प्रयोग करने वालों के चालान करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन होने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं, पानी की कमी हो रही है वहीं आने वाले दस सालों के बाद समुद्र से लगे शहर डूब जायेगे। ऐसे में पेड़ों को लगाने के साथ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि संत निरंकारी मिशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया उसके लिए उनका विशेष आभार व बधाई। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन दो दिनों से शहर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्लास्टिक के खिलाफ जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है जो संदेश उन्होंने दिया है उससे निश्चित ही जनता इस पर गंभीरता से विचार करेगी। वहीं मिशन लगातार समाज सेवा का विभिन्न स्तरों पर शहर की सेवा कर रहा है। ऐसे में सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि शहर को साफ रखें। ताकि आने वाली पीढ़ी इस बात को याद रखे। इस मौके पर संत निरंकारी मिशन की ओर से रवींद्र बडोनी ने संत निरंकारी मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्याें से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन के दस हजार से अधिक कार्यकर्ता देश के सात राज्यों के 14 पर्वतीय स्थलों पर व्यापर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। तथा पौधा रोपण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन होने से ग्लोबल वार्मिग हो रही है इसके लिए पेड़ लगाना जरूरी हो गया है। इस मौके पर अंत में संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी सहित सभी अतिथियों एवं मौजूद जनता ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। वहीं संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों ने गढवाल टैरेस से लेकर शहीद स्थल तक मानव श्रंखला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनता को जागरूक किया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद गीता कुमाई, मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, सरिता पंवार, सरिता कोहली, सतीश ढौडियाल, अनीता सक्सेना, जसोदा शर्मा, सुमित कंसल, नरेंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।