मसूरी – पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद।

मसूरी : लन्ढौर बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने व उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
लंढौर स्थित पं. दीनदयाल पार्क में भाजपा मसूरी मंडल की ओर से प. दीन दयाल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्गों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है उन्होंने कहा उनका मानना था कि एकात्ममानववाद व अंतोदय की दिशा में कार्य नहीं किया जायेगा देश आगे नहीं बढ़ सकता आज भाजपा उनके इसी सिद्धात को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति से समाज और समाज से देश का निर्माण होता है इसलिए समाज के अंतिम छोर पर जो व्यक्ति खड़ा है उसका भी विकास होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि प. दीन दयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार धारा थे। उन्होंने जहां समाज के अंतिम पक्ति में खडे व्यक्ति को आगे बढाने की बात की वहीं भारतीय संसकृति व हिंदू विचार धारा को भी आगे बढाने की बात की। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार हर बूथ पर प. दीन दयाल की जयंती मनाने का निर्णय किया गया है जिसके तहत मसूरी में भी सभी 66 बूथों पर जयंती मनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का उद्देश्य था कि हर आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचना चाहिए उसी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है।
इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष अमित भटट, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, मसूरी मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनेाज खरोला, राकेश ठाकुर, नीरज अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, महामंत्री अभिलाष, नरेंद्र पडियार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।