मसूरी – राघव व राज बिजलवाण की पुस्तक “लॉगिंगस ऑफ लंढौर” का हुआ लोकार्पण।

मसूरी : राघव एवं राज बिजलवाण की लंढौर पर लिखी कविताओं के संग्रह लॉगिंगस ऑफ लंढौर का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकता एवं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी जो इस युवा उम्र में निराशा में जी रही है ऐसे में इन दोनों भाइयों ने अंग्रेजी कविताओं की यह पुस्तक लिख कर उनको भी प्रेरणा दी है।


नगर पालिका सभागार में राघव एवं राज बिजलवाण की पुस्तक लॉंगिंगस ऑफ लंढौर का लोकापर्ण के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी को पूरे विश्व में बड़े गर्व से जाना जाता है लेकिन समय के साथ आये बदलाव के चलते इन दोनों भाइयों ने मसूरी विशेष कर लंढौर की पुरानी यादों को संजोने का प्रयास किया है वहीं आने वाले समय में इसे कैसे बचाया जा सकता है इसके पुराने अस्तित्व व पौराणिकता को कैसे बचाया जा सकता है इसकी चिंता अपनी कविताओं के माध्यम से की है। उनकी यह पुस्तक समाज को दिशा देगी। उन्होंने लव लॉगिंग व होप की बात की है। उनकी यह सोच उनकी प्रतिभा का परिचय देती है जो एक चुनौती है। लंढौर को बचाने के लिए सरकारी तंत्र, राजनेता नहीं कर सकते यह सामाजिक जिम्मेदारी है सभी को इस पर मंथन करना होगा। मसूरी का अस्तित्व रहेगा तो मसूरी रहेगी अगर नहीं रहेगा तो मसूरी खो जायेगी। इस मौके पर राज एवं राघव ने पुस्तक के बारे में बताया कि इस पुस्तक में 135 कविताएं व दो लेख हैं। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में मसूरी के स्वर्णिम इतिहास को बताने का प्रयास किया गया है। जिसे संजोये रखने की जरूरत है। पुस्तक में निराशा को उम्मीद में बदलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक को लिखने में छह साल लगे हैं। इसमें लंढौर के गौरवशाली इतिहास, अतीत व वर्तमान को जोडा गया है। मसूरी के इतिहास को बचाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस पुस्तक को उन्होंने अपने दादा प्रेम दत्त बिजलवाण को समर्पित किया है। इस मौके पर लेखक गणेश सैली, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे व राघव व राज सहित पूरे परिवार को बधाई दी कि उनके होनहार बच्चों ने यह पुस्तक लिख कर मसूरी वासियों को इसकी गौरवशाली इतिहास को बताने व लोगों को जगाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज मसूरी बदल रही है इसका पुराना स्वरूप समाप्त हो रहा है ऐसे में प्रयास करना होगा कि मसूरी के गौरव को बचाया जाय। अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश ने किया।

इस मौके पर धीरेंद्र रतूड़ी, अंजलि बिजलवाण, अभय बिजलवाण, चित्रा बिजलवाण, पालिका सभासद गीता कुमाई, पंकज खत्री, अरविंद सेमवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कमल शर्मा, माया बुटोला, विजय बुटोला, सतीश ढौडियाल, रवि गोयल, राकेश अग्रवाल, धनेंद्र पुंडीर, सुशील कुमार, सहित बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल