मसूरी – राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित तीज उत्सव में महिलाओं ने किया जमकर नृत्य।

मसूरी : कुलड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने राधाकृष्ण मंदिर में तीज उत्सव का आयोजन  किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागी दारी करने के साथ ही जमकर नृत्य किया। इस मौके पर महिलाएं सजधज कर आयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल की पत्नी तनु उनियाल का गुलदस्ता देकर व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि तीज का पर्व महिलओं के सुहाग का पर्व है जिसमें अपने पतियों की दीर्घायु की कामना की जाती है व महिलाएं श्रंगार कर आती है व कार्यक्रम में भागीदारी करती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कई मनोरंजक प्रतियागिताएं रखी गई थी जिसमे महिलाओं ने प्रतिभाग किया वहीं इस कार्यक्रम में रैंप वॉक का विशेष आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आयोजक सुषमा ने कहाकि यह कार्यक्रम सीमित साधनों से किया जा रहा है। महिलाओं ने तय किया कि यह घर की जगह सभी महिलाओं को एकत्र कर किया जाय क्योंकि उसका अलग आनंद होता है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताए रखी गई हैं। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष की पत्नी तनु उनियाल ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी व कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है व पर्व को सामूहिक रूप से मनाने का अपना आनंद होता है। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर पालिका सभासद जसबीर कौर, जसोदा शर्मा, आरती अग्रवाल, गीता कुमाई, सरिता पंवार, कार्यक्रम की सह संयोजिका संगीता बंगवाल, वंदना खंडूरी, भाजपा महिला मोर्चा अयध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल