मसूरी – योग दिवस पर विभिन्न संस्थाओं व स्कूलों में किया गया योग।

मसूरी : विश्व योग दिवस पर मसूरी में विभिन्न संस्थाओं व स्कूलों सहित मुहल्लों में योग दिवस पर उत्साह व उल्लास के साथ मानसिक व शारिरीक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए योग किया गया। वहीं इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया।
पर्यटन नगरी में योग दिवस पर विभिन्न संस्थाओ, स्कूलों सहित मुहल्लों में योग किया गया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल ने सभी शक्ति केंद्रो पर योग किया गया। इसी के साथ की विभिन्न स्थानों पर मुहल्लों में भी योग किया गया। गांधी चौक पर करणी सेना व अन्य ने योग दिवस मनाया जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
वहीँ शहर के लंढौर छावनी कार्यालय में भी योग किया गया। जिसमें योग से होने वालों लाभों के विषय मे योगाचार्य रिया नेगी ने जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व निवर्तमान सभासद छावनी परिषद पुष्पा पडियार, ओ.एस सिकंदर नौटियाल, जेई शशांक चौहान, आशीष नेगी, नेहा आदि मौजूद रही।

जफर हाल मुहल्ले के निवासियों ने योग किया।
जफर हॉल में विश्व योग दिवस पर योगाचार्च लक्ष्मी उनियाल ने मुहल्ले वालों को योगाभ्यास करवाया व योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन सबसे बड़ा दिन होता है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में इस दिन को योग दिवस मनाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि इससे शरीर पुष्ट होता है, प्राणायम से सांसो का विस्तार होता है, हृदय की गति अच्छी होती है व कई रोगों से छुटकारा मिलता है।

ग्रीन माउंट काटेज में योग करती महिलाएं
छावनी क्षेत्र के ग्रीन माउंट में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर के नेतृत्व में योग कार्यक्रम किया गया, जिसमें विभिन्न आसनों को करने के साथ प्राणायाम किया गया। योगा कार्यक्रम के दौरान किस रोग में कौन सा योग करना चाहिए इस पर भी योगा करने वालों को जानकारी दी गई। व बताया गया कि योग से सारे रोगों में लाभ मिलता है। व कई गंभीर बीमारियों में योग बहुत लाभ दायक होता है। इस मौके पर अनीता पुंडीर, धनेंद्र पुंडीर, नीरा धनाई, सुनीता पुंडीर, संगीता, चमन देई पंवार, कृष्णा पंवार, चंदा पुंडीर, सहित महिलाएं मौजूद रही।

मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने किया योग।
मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज एनसीसी, एनएसएस, गाइड,सहित समस्त छात्राओं व शिक्षिकाओं व स्टॉफ ने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षिका नीलम चौहान एवं संगीता कंडियाल ने छात्राओं को योग करवाया व उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्तराखंड गर्ल्स बटालियन के सूबेदार गुडडू सिहं भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या ने सभी छात्राओं को योग दिवस की शुभकामना दी व उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला।

सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने किया योग।
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी योग दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं सहित शिक्षिकाओं ने देव संस्कृति विश्व विद्यालय की योग छात्रा रिया नेगी की देख रेख में योग किया गया। इस मौके पर योग छात्रा रिया नेगी ने योग के उदभव, विकास एवं आधुनिक समय में योग की आवश्यकतापर प्रकाश डालते हुए समस्त विद्यालय परिवार को योगासन करवाया। और विभिन्न आसनों से होने वाले लाभ के बारे में बताया। अंत में प्रधानाचार्या डा. नम्रता श्रीवास्तव ने रिया नेगी का आभार व्यक्त किया। योग दिवस पर करणी सेना ने गांधी चौक पर योग किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

गुरू नानक स्कूल में योगा दिवस पर किया योग।
गुरू नानक फिफत सेटेनरी स्कूल में भी छात्र छात्राओं ने योग किया। गुरू नानक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवाडी सहित बालक व बालिका विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों व स्टाफ ने योगा में प्रतिभाग किया जिसका संचालन खेल प्रशिक्षक आर अंसारी व शिवपाल सिंह भदोरिया ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल तिवाड़ी ने कहा कि योग प्रभावशाली व्यायाम है जिससे न केवल शरीर बल्कि मन, मस्तिष्क एवं आत्मा के संतुलन के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन भारतीय कला को अनमोल बनाने में महत्वपूर्ण है जिस कारण आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है।