देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के पेट्रोल डीजल की कीमतो में वृद्धि पर हंगामे को अविवेकपूर्ण, तर्कहीन और पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया।
भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल 70 ड़ालर प्रति वैरल तक पहुँँच गया है और इसका असर भारत के घरेलू बाजार पर स्पष्ट तौर पर पड़ा। भारत अपनी जरुरत का 80 प्रतिशत तेल आयात करता है। इसका असर कुछ समय जरूर उपभोक्ताओ पर पड़ रहा है, लेकिन जो विपक्ष इस पर हल्ला मचा रहा है, कांग्रेस को लोगो की ज़रा भी चिन्ता है तो वह अपने शासित प्रदेशों में वेट चार्ज घटाकर लोगों को राहत दे सकता है। कांग्रेस शासित महारास्ट्र,राजस्थान और छत्तीसगढ और पंजाब जैसे राज्यों में तेल पर वेट अधिक है जो देश में सर्वाधिक है। राजस्थान में 38 प्रतिशत तेल पर वेट लगाया गया है तो महाराष्ट्र में 42 प्रतिशत तक वेट चार्ज किया जा रहा है। वहीं पंजाब में 36 प्रतिशत वेट तेल पर लगाया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा शासित कई प्रदेशो में सरकार ने वेट में कमी कर लोगो को राहत दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में सेवा कार्यों के बजाय कांग्रेस इसे अवसर के तौर पर देख रही है। विपक्षी कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतो को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है, लेकिन उसे जनता की समस्या को लेकर कोई लेना देना नहीं है। वह अपने शासित प्रदेशो में लोगों को वैट घटाकर राहत दे सकती है। फिलहाल कोरोना से लोगो को मदद की जरुरत है,लेकिन वह ऐसे समय में भी महज राजनीति कर रही है और जनता भी उसके असली चेहेरे को जानती है इसीलिये आज पार्टी हासिये पर है। धरना प्रदर्शन के बजाय पार्टी सेवा कार्यों में लगती तो इसका बेहतर संदेश आम लोगों के बीच जाता और हम कोरोना के खिलाफ अधिक मजबूती से खड़े होते।
मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…
मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…
रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…
- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…
मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…
मसूरी : अगलाड़ नदी में नियम विरू़द्ध चलाये जा रहे स्टोन क्रेशर व नियम विरूद्ध…