यमुना नदी में 2अक्टूबर को बहा 22वर्षीय युवक, परिजनों ने प्रशासन पर लगाये लापरवाही के आरोप।


अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : तहसील बड़कोट के अंतर्गत यमुना घाटी में एक झकझोर देने वाली घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौडा़ दी जिससे पुरा क्षेत्र दुखी है।
बतादें कि 2अक्टूवर को बर्निगाड़ के गंगनानी के पास सुमन राणा पुत्र बद्री सिहं राणा 22वर्षीय ग्राम खाबला यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया। जिसमें SDRF की खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल पाया।
परिजनों ने पुलिस की खोजबीन पर सवाल उठायें हैं कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
युवक के परिजनों ने बताया कि उन्हे पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं दी जा रही है। बताया कि खोजबीन अभियान भी सिर्फ खानापूति ही साबित होता नजर आ रहा है।