यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के खुले कपाट, CM धामी रहे मौजूद।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखडं में आज चारधाम यात्रा का आगाज यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा से हो गया है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा के आगाज को मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी भी मौजूद रहे और इस दौरान मुख्यमंत्री ने शीतकालीन प्रवास खरसाली के मंदिर पर हेली से पुष्पवर्षा की है।
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा के शुभारभं के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिये सिमित यात्रा के नियम को हटा दिया है और अब यात्रा वह सभी यात्रि कर सकतें हैं ,सीएम धामी ने यह भी बताया कि सरकार यात्रा तैयारीयों के लिये प्रतिवद्व है और यात्रियों को संपूर्ण सुविधा दी जा रही है।


यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट शुभमुहर्त पर 12:35बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41बजे मंत्रोचारण से खुलें हैं।
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के मौके मुख्मंत्री पुष्कर सिहं धामी,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येद्रं राणा,पूर्व विधायक केदार रावत,ब्लाक प्रमुख नौगांव,श्रीमति सरोज पंवार,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अनुपमा रावत,तीर्थ पुरोहित पुरूषोतम रावत,डाक्टर कपिल रावत,सहित तमाम श्रद्वालु और गणमान्य मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल