जनता का भाजपा पर अटूट भरोसा, देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उतरा खंड – चौहान

देहरादून : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोक सभा चुनाव मे जनता ने जिस तरह भाजपा पर भरोसा जताया है, उससे साफ है कि जनता का अटूट भरोसा भाजपा पर है।

प्रदेश मुख्यालय मे पत्रकारों के सवालों के जवाब मे चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व मे प्रदेश में किए कार्यों एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा बनाई कुशल रणनीति से राज्य मे लोक सभा मे बड़ी जीत मिली है जो कि देश के साथ राज्य के लिए भी सुखद है। उन्होंने कहा कि इस बड़ी जीत के राज्य हित मे बड़े मायने हैं। राज्य मे निर्बाध विकास कार्यों को गति मिलेगी और निश्चित रूप से सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे उतराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

चौहान ने कहा कि चुनाव से एक संदेश विपक्ष के लिए भी साफ तौर पर है कि दुष्प्रचार से न चुनाव जीते जा सकते न जनता का मन बदला जा सकता है। लोगों ने पीएम मोदी को दोबारा सत्ता सौंपने का मन बनाया और मत दिया। वहीं स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस के द्वारा दुष्प्रचार की हवा निकाल दी। हर समय जनता के बीच रहने, उनके दुख दर्द मे सहयोगी और चुनाव के वक्त आमद दर्ज कराने मे फर्क है। विपक्ष के सामने आत्ममंथन का समय है।

चौहान ने कहा कि भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व मे विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच गयी और जनता ने रिपोर्ट कार्ड को हाथों हाथ लिया। जनता यशस्वी पीएम को फिर देश का नेतृत्व करते देखना चाहती है, क्योंकि मोदी ने देश का मान विदेश मे भी आगे बढ़ाया है। भाजपा परिवार और सभी कर्याकर्ताओं की मेहनत से यह संभव हुआ है और सभी फिर पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा कार्यों मे आगे बढ़ेंगे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

1 day ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

2 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago