प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को बड़ी संख्या में स्थानीय सहित पर्यटकों ने सुना, महिला मोर्चा ने इस अवसर पर किया राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित।

मसूरी : पर्यटन नगरी में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मन की बात के सौवें संस्करण पर भाजपा मसूरी मंडल ने हर बूथ के साथ ही विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों व स्कूलों के बच्चों ने मोदी के मन की बात सुनी। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की ओर से इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया गया।

 

भाजपा मसूरी मंडल के तहत सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में बूथों में लोगों ने मन की बात सुनी। पर्यटन नगरी मसूरी में गांधी चौक पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के सहयोग से सार्वजनिक स्थल पर टीवी लगा कर प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना गया। इस दौरान मसूरी घूमने आये पर्यटकों ने भी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की मन की बात को सुना।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि प्रधाममंत्री नरेद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से पूरे देश को जोडने का कार्य किया है तथा उन्होंने समाज के उन मुददों को उठाते है जिससे आम आदमी प्रभावित होता है। वहीं कुलड़ी स्थित ग्रीन रेस्टोरेंट में भाजपा के नेता सतीश ढौडियाल ने रेस्टोरेंट में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए टीवी लगाया जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना। इसके साथ ही भाजपा ने हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जहां पर लोगों ने बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री मन की बात के सौंवें संस्करण को सुना।

वहीँ ग्राम कम्पनी बाग़ चामासारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामवासियों ने सुना, जिसमे ग्राम में निवास करने वाले सेना, पुलिस और राजनीतिक 12 जन सेवकों को जन सेवा सम्मान से सम्मानित किया। जिसमे मुकेश रावत आयरलैंड गोल्ड मेडलिस्ट पुलिस सेवा, राजेंद्र सिंह रावत अर्धसैनिक बल सेना, सत्यपाल रावत सेना, मनमोहन रावत सेना, पंकज रावत सेना, गौरव रावत सेना, रघुवीर सिंह मेलवान सेना, त्रेपन सिंह रावत जल संथान, सुनीता रावत आशा, रजनी पंवार आशा फ़ैसिलेटर, नरेंद्र मेलवान प्रधान, नीलम मेलवान BDC को सम्मानित किया एंव ग्राम के सभी लोगो को इन सभी प्रेरणा लेने को कहा गया।

इस मौके पर अमित भटट, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, कुशाल राणा, निखिल अग्रवाल, रीता खुल्लर, सहित पर्यटक मौजूद रहे।

 

महिला मोर्चा ने प्रधामंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में राज्य आंदोलन कारियों को किया सम्मानित।

इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई की ओर से सांई रेस्टोरेंट में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में जहां लोगो सहित पर्यटकों ने मन की बात सुनी वहीं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानगर भाजपा के उपाध्यक्ष व मसूरी प्रभारी रतन सिह ने प्रधानमंत्री मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया व कहाकि उन्होंने पूरे विश्व को भारत की संस्कृति सभ्यता व भारत की विविधता के बारे में मन की बात कार्यक्रम के तहत अवगत करा रहे हैं यह एक बड़ी मिशाल है। इसमें खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश वासियों से सीधे संवाद करते हैं व समाज की छोटी से छोटी समस्यों सहित समाज को सुधारने व प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं। इसका प्रभाव है कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढाओं के माध्यम से हरियाणा में जहां बेटियों की संख्या कम थी आज वहां लिगांनुपात बराबर हो गया है। वह मन की बात में ऐस मुददे उठाते है जिससे देश नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग प्रभावित होते हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर एक नई पहल की है जिसके लिए भाजपा उनकी आभारी है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य आंदोलनकारी आंदोलन न करते तो राज्य नहीं मिलता और आज उनकी बदौलत, उनकी शहादतों के कारण सरकार में हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि भाजपा मंडल व महानगर ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी उसके लिए आभार लेकिन यह कार्यक्रम विशेष है जिसमें प्रधानमंत्री लगातार देश वासियों को आत्मनिर्भर बनने की बात करते हैं। इस मौके पर राज्य आंदोलन कारियों व उनके परिवारों को सम्मान करने का गौरव हासिल हुआ जिनकी बदौलत राज्य मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

इस मौके पर मनोज सैली, कमल भंडारी, प्रदीप भंडारी, देवी गोदियाल, आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद व उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय रमोला, अनीता धनाई, प्रमिला पंवार, राजेश्वरी नेगी, सतीश एकांत, रजनी एकांत, अभिलाष, निखिल अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल