चमोली : जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 48) का हॉटमिक्स/ एफ०डी०आर० तकनीक द्वारा सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 42.15 किमी) को संस्तुति प्रदान किए जाने पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भराड़ीसैंण में भेंट कर क्षेत्रीय जनता की ओर से उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य होने से स्थानीय जनता को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि पिछले लंबे समय से उक्त मार्ग के सुदृढीकरण कार्य की स्थानीय जनता की ओर से मांग उठाई जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं के अनुरूप उक्त सुदृढ़ीकरण कार्य की घोषणा की थी।
विदित है कि विधानसभा गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विगत दिवस हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 48) का हॉटमिक्स/ एफ०डी०आर० तकनीक द्वारा सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 42.15 किमी) को संस्तुति प्रदान की गई थी।
देहरादून : प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पंचायत को…
मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में करवा चौथ उत्सव का आयोजन…
मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में वर्ष 2024 के लिए ‘कौनफ्लूऐंशियल’ सीरीज़ के नवें…
मसूरी : मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोएिशन की एक बैठक मसूरी पब्लिक स्कूल में आयोजित की…
मसूरी : ओक ग्रोव स्कूल ने 135 वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया। इस…
देहरादून : उत्तराखंड के विकास में बुनियादी ढांचे का विकास करना एक बड़ी चुनौती है।…